“मजबूत वार्ड, मजबूत बूथ और जनता से सीधा संवाद भाजपा के संगठन विस्तार की असली ताकत :- परमिंदर सिंह बराड़
विधानसभाओं चुनावों में भाजपा की जीत में भाजपा पार्षद उम्मीदवार एहम भूमिका निभाएगे-मंजीत टीटू
जालंधर, 29 अगस्त: जालंधर नगर निगम मे विपक्ष के भाजपा पार्षद दल नेता मंजीत सिंह टीटू की अध्यक्षता मे भाजपा पार्षद चुनावी उम्मीदवारों से बैठक करते पंजाब भाजपा महामंत्री जोनल प्रभारी परमिंदर बराड़, जिला प्रभारी सूरज भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री राजेश बागा, जिला भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, जिला भाजपा देहाती प्रधान जगबीर बराड़ जी, नगर निगम विपक्ष उपनेता चंद्रजीत कौर संधा जी और अन्य भाजपा पार्षद एवं सीनियर नेता के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर निगम से जुड़े जनहित के मुद्दों के साथ-साथ आगामी चुनावों और संगठन को वार्ड व बूथ स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में पार्षदों एवं प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में सड़क, सीवरेज, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल तथा विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं को वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष रखा। इन मुद्दों को उचित मंच पर उठाकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने पर भी विचार किया गया।

