पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कंवलजीत सिंह काका को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
पंजाब में खेलों के विकास के लिए मान सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : डीसी वालिया
38 स्पर्धाओं में 504 मुकाबले, विजेताओं को 5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार : रितिन खन्ना
जालंधर : चार दिवसीय इनोसेंट हार्ट्स जालंधर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का मंगलवार को रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में समापन हुआ। पुरुष सिंगल्स के फाइनल में अनीश भारद्वाज ने जोरावर सिंह को 13-15, 15-8, 15-11 से हराया। वहीं महिला सिंगल्स के फाइनल में मान्या रल्हन ने मौजूदा चैंपियन समृद्धि भारद्वाज को 15-10, 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों सिंगल्स विजेताओं को पुलेला गोपीचंद और पीवी सिंधु ट्रॉफी के साथ 21-21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

