नई दिल्ली/जालंधर, 24 अगस्त। ( जगजीत ) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवेश कुमार राम के पदग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

