परियोजना के तहत नए कम्युनिटी हॉल, फर्श और सुंदरीकरण के किए जाएंगे काम – मोहिंदर भगत
जालंधर, 23 अगस्त पंजाब के बागवानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज 120 फुट्टी रोड पर स्थित भगवान वाल्मीकि जी भवन के 96 लाख रुपये की लागत से होने वाले नवीनीकरण के काम का नींव पत्थर रखा। इस परियोजना के तहत भवन के नवीनीकरण और सुंदरीकरण के अलावा जरूरी मुरम्मत के साथ-साथ नए कम्युनिटी हॉल, फर्श और रंग-रोगन के काम पूरे किए जाएंगे।

