जालंधर, 4 अगस्त ( जगजीत ) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर के पूर्व मेयर श्री राकेश राठौर को भारतीय जनता पार्टी, पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जालंधर सेंट्रल के अंतर्गत पड़ते बीडिंग रामामंडी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री राकेश राठौर का स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने का विश्वास व्यक्त किया। श्री राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भूपिंदर कुमार अनु, सोनू, अश्विनी शर्मा, अवतार सिंह, वरिंदर कुमार, ओमप्रकाश राजू, चेतन जी तथा एडवोकेट जसवंत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
