2027 में भाजपा जालंधर भी जीतेगी और पंजाब में सरकार भी बनायेगी- अशोक सरीन हिक्की
आदमी पार्टी कांग्रस के भ्रष्टाचार वाले गठजोड़ के खिलाफ भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी- सोम प्रकाश
पंजाब मे भी मोदी सरकार के नेतृत्व मे डबल इंजन सरकार चाहिए- हरजीत संधू
जिला प्रधान अशोक सरीन ने 3 महीना 35 कार्यक्रम गिनवाए ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व की यात्रा और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से किया गया विचार-विमर्श
जालंधर 3 नवंबर 2026 -:- भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता मे हुई पहली जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

