जालंधर -:- वार्ड नंबर-80 के शिव नगर स्थित सीता राम पार्क में हनुमंत सेवा परिवार द्वारा भव्य भजन संध्या ‘इक शाम बाबा दे नाम’ का श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर-80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत कर बाबा जी के चरणों में शीश नवाया।

