जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर दिया जोर
निरंतर संपर्क समाधान के प्रयास करना संगठनात्मक कार्यों- अशोक सरीन हिक्की
जालंधर 25 अक्तूबर -:- भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी की नई टीम के गठन के उपरांत आज भाजपा जिला कार्यालय, शीतला मंदिर में जिला अध्यक्ष श्री अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों ने भाग लिया।

जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी तालमेल, अनुशासन और समर्पण के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई टीम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाना, आम जनता की समस्याओं को सुनना तथा पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है।

