प्रेस कॉन्फ्रेंस – मंत्री मोहिंदर भगत की फिसली जुबान मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह लिया प्रकाश सिंह बादल का नाम

जालंधर – आज आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत, विधायक एवं अन्य सदस्यों द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने के लिए स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई जिसमें पंजाब के 8 लाख राशन कार्ड को लेकर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब मे भाजपा का कोई आधार नहीं है जिसके चलते केंद्र सरकार पंजाब के गरीबों के साथ धक्का कर रही है जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश नहीं करेगी।

मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार एक्जिस्ट ही नहीं करती है तो भाजपा पर चर्चा करना समय की बर्बादी है।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उनकी जुबान ही फिसल गई और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की जगह उन्होंने अकाली दल के पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का नाम ले दिया हालांकि उन्होंने इसे तुरंत सही करके भगवंत सिंह मान का नाम ले लिया।

इससे प्रतीत होता है कि तन से तो वह आम आदमी पार्टी के है परन्तु मन में अकाली बसे हुए है। 

वीडियो में देखे कैसे फिसली उनकी जुबा

About The Author

One thought on “प्रेस कॉन्फ्रेंस – मंत्री मोहिंदर भगत की फिसली जुबान मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह लिया प्रकाश सिंह बादल का नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *