गांधी विनीता आश्रम की लड़कियों द्वारा तैयार सजावटी वस्तुओं का किया गया प्रदर्शन
जालंधर, 6 नवंबर : दिवाली के शुभ अवसर पर ऑब्जर्वेशन होम फॉर गर्ल्स और चिल्ड्रन होम फॉर गर्ल्स, गांधी विनीता आश्रम, जालंधर द्वारा सजावटी वस्तुओं की एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें वहां रहने वाली प्रतिभाशाली लड़कियों द्वारा तैयार की गईं सुंदर हस्तकला वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।

