जालंधर, 6 नवंबर : डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज रेड क्रॉस स्कूल और प्रयास स्कूल के विशेष जरूरतों वाले बच्चों तथा सीनियर सिटीजन होम के बुजुर्गों के साथ दिवाली के पवित्र त्योहार की खुशियां साझा की।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने बच्चों और बुजुर्गों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और उनके साथ कुछ यादगार पल बिताए। उनके द्वारा विशेष जरूरतों वाले बच्चों को तोहफे और बुजुर्गों को कंबल भेंट किए गए।

श्री वालिया ने कहा कि दिवाली रोशनी, खुशियों और आपसी साझेदारी का त्योहार है, जिसे पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कामना की कि यह पवित्र त्योहार हर किसी के जीवन में खुशहाली और तरक्की लेकर आए।

