वार्ड नंबर 35 बूटा पिंड में नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए करवाया गया प्रोग्राम
लोगों ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा
जालंधर, 9 अक्तूबर -:- पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत आज शहर के वार्ड नंबर 35, बूटा पिंड में नशों के बुरे प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ए.डी.सी.पी. सिटी-1 माधवी शर्मा और जिला कोऑर्डिनेटर शैंकी भगत के नेतृत्व में जागरूकता सैमिनार आयोजित किया गया।

