स्मार्ट सिटी घोटाले पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार, साढ़े चार साल बाद भी जांच पूरी क्यों नहीं हुई? — अशोक सरीन हिक्की
जालंधर स्मार्ट सिटी कथित घोटाले और अनियमितताओं पर जनता जवाब चाहती है- मंजीत सिंह टीटू
निगम में भाजपा का प्रदर्शन देख कमिश्नर समेत अधिकारी कार्यालय से गायब, आप-कांग्रेस गठजोड़ पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के आरोप
जालंधर, 9 अक्टूबर ( हिमांशु ) जालंधर नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, स्मार्ट सिटी परियोजना में अनियमितताओं, शहर की बदहाल सफाई एवं सीवरेज व्यवस्था और विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी के खिलाफ आज भाजपा पार्षद दल के नेता मनजीत सिंह टीटू की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों ने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम कार्यालय में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जालंधर भाजपा के प्रधान अशोक सरीन हिक्की और भाजपा देहाती प्रधान जगबीर बराड़ मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के धरने के दौरान निगम कमिश्नर सहित संबंधित अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने कमिश्नर के दरवाजे पर ही अपना मांगपत्र चिपकाकर निगम प्रशासन के प्रति रोष जताया।

भाजपा नेताओं ने सरकार और मेयर को घेरा

