युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत वार्ड नं. 63 में जागरूकता मीटिंग

लोगों को नशों के खिलाफ मुहिम में सक्रिय सहयोग देने का दिया आह्वान

नशे के बुरे प्रभावों के बारे में किया जागरूक

जालंधर, 2 अक्तूबर -:- पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत विधानसभा क्षेत्र जालंधर नॉर्थ के वार्ड नंबर 63 में वार्ड डिफेंस कमेटी के सहयोग से मीटिंग करवाई गई, जिसका उदेश्य लोगों को नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करना और इस सामाजिक चुनौती से निपटने के लिए लोगों की भागीदारी को और मजबूत करना था।

मीटिंग में क्षेत्र प्रभारी मेयर विनीत धीर की धर्मपत्नी श्वेता धीर, काउंसलर सुलेखा भगत, जिला कोऑर्डिनेटर शैंकी भगत, जिला वाइस कोऑर्डिनेटर प्रवीण अग्रवाल ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। इस मौके पर क्षेत्र कोऑर्डिनेटर हरप्रीत चाहट, क्षेत्र वाइस कोऑर्डिनेटर जतिंदर भगत और दीपक संधू भी मौजूद थे।

मीटिंग के दौरान इलाके के निवासियों को नशों के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही नशों की रोकथाम के लिए लोगों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के बीच साझे प्रयासों और सहयोग के महत्व पर जोर दिया गया।

नशा मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने लोगों को नशों के खिलाफ मुहिम में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुहिम को सफल बनाने के लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों को नशों के खिलाफ लड़ाई में आगे आने के लिए कहा।

मीटिंग के दौरान इलाके के निवासियों ने नशों के खिलाफ मुहिम में सक्रिय सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वार्ड निवासियों ने कहा कि नशों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने और लोगों को इस मुहिम से जोड़ने में ऐसी मीटिंगें अहम भूमिका निभाएंगी। मीटिंग में उपस्थित लोगों ने नशों के विरुद्ध जागरूकता को और व्यापक बनाने तथा युवाओ को नशों से दूर रखने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया।