जालंधर 24 सितंबर -:- वार्ड नंबर-80 के इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं सीवरेज से जुड़े कार्य चल रहे हैं। इसी कड़ी में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड-80 के पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल ने इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचकर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

