ओएसडी मुख्यमंत्री पंजाब सरदार राजबीर सिंह घुम्मण जी के नेतृत्व एवं हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ और मेयर श्री वनीत धीर जी के दिशा-निर्देशों में हुई महत्वपूर्ण ज्वाइनिंग
जालंधर 1 सितंबर -:- जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल से लंबे समय से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तियों और परिवारों ने अपनी पुरानी पार्टियों को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।
ये महत्वपूर्ण ज्वाइनिंग ओएसडी मुख्यमंत्री पंजाब सरदार राजबीर सिंह घुम्मण जी के नेतृत्व तथा हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ एवं मेयर श्री वनीत धीर जी के दिशा-निर्देशों में हुईं। इन ज्वाइनिंगों से जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी का संगठन और मजबूत हुआ है तथा भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं
श्री हतिंदर तलवाड़ हनी जी — शहर के जाने-माने उद्योगपति एवं पप्पी स्वीट्स के मालिक हैं। वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और पार्टी में विभिन्न स्तरों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उनका राजनीतिक सफर एबीवीपी के जिला वाइस प्रेसिडेंट के रूप में शुरू हुआ। इसके बाद वे बूथ प्रधान, जालंधर एग्जीक्यूटिव सदस्य, यूथ फाइनेंस को-इंचार्ज और यूथ वाइस प्रेसिडेंट सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर रहे।
उनकी राजनीतिक यात्रा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की टीम से जुड़कर निभाई गई जिम्मेदारी भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही है। इसके अलावा वे अटल सेना के नेशनल यूथ जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। वर्ष 2026 में वे ह्यूमन राइट्स काउंसिल इंडिया के स्टेट प्रेसिडेंट के रूप में भी सेवाएं निभा रहे हैं। उनके ‘आप’ में शामिल होने से जालंधर नॉर्थ में पार्टी को महत्वपूर्ण मजबूती मिली है।
श्रीमती शशि जी — वर्ष 1982 से भाजपा से जुड़े परिवार से संबंध रखती हैं और जिला स्तर पर अपनी सेवाएं निभा चुकी हैं। लंबे समय की राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले इस परिवार का आम आदमी पार्टी से जुड़ना भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
श्री अश्वनी भगत जी — लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े एक मजबूत कांग्रेसी परिवार से संबंध रखते हैं। आज वे अपने परिवार सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
श्री हसन सोनी जी — लंबे समय से भाजपा से जुड़े परिवार से संबंध रखते हैं। वे भाजपा मंडल नंबर 4 नॉर्थ के जनरल सेक्रेटरी के रूप में सेवाएं निभा चुके हैं। इसके अलावा वे ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब जालंधर के जनरल सेक्रेटरी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आज वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
श्री शिव कालरा जी — नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 75 से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकासोन्मुखी सोच से प्रभावित होकर आज वे ‘आप’ से जुड़े।
सरदार बलबीर सिंह बद्दण जी — ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब स्टेट प्रेसिडेंट तथा इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के नेशनल वाइस चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके ‘आप’ में शामिल होने से पार्टी को सामाजिक एवं जनहित के क्षेत्र में और मजबूती मिली है।
श्री नीरज कश्यप जी — 25 वर्षों से अधिक समय से भाजपा से जुड़े परिवार से संबंध रखते हैं। वे भाजपा मंडल नंबर 4 के ओबीसी मोर्चा प्रधान, बूथ कोऑर्डिनेटर और ह्यूमन राइट्स काउंसिल जालंधर के सचिव के रूप में सेवाएं निभा चुके हैं। आज उन्होंने भाजपा को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।
श्री सन्नी दुआ जी — लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और बूथ स्तर पर पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। वे भाजपा मंडल नंबर 2 युवा मोर्चा के प्रधान भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे श्री गौ हरी संगीत मंडल जालंधर के प्रधान के रूप में भी सेवाएं निभा रहे हैं।
श्री सूबेदार यादव जी — कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और जिला स्तर पर वाइस प्रेसिडेंट तथा ओबीसी मोर्चा से संबंधित जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। आज वे भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
श्री सुखवीर सिंह जी — कट्टर अकाली दल परिवार से संबंध रखते हैं और हलका जालंधर नॉर्थ के सक्रिय युवा नेता हैं। आज वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
सरदार धनवीर सिंह जी — लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। आज उन्होंने भी कांग्रेस को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया।
इन प्रमुख व्यक्तियों और परिवारों के ‘आप’ से जुड़ने से जालंधर नॉर्थ में आम आदमी पार्टी का आधार और मजबूत हुआ है। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अनुभव रखने वाली इन हस्तियों की शामिल होने से पार्टी को जमीनी स्तर पर भी बड़ा प्रोत्साहन मिला है।
जालंधर नॉर्थ में बढ़ता ‘आप’ का कारवां — भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश
राकेश राठौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन,संजय कालरा,अश्वनी गर्ग, जगमोहन वर्मा,मनजीत पांडे व अन्य जालंधर, 5 […]