कहा, पंजाब सरकार किसानों की भलाई और राज्य के सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कर रही है काम
नकोदर (जालंधर), 26 अगस्त: पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज विधानसभा क्षेत्र नकोदर में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए सिंचाई संबंधी कार्यों का उद्घाटन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसानों की भलाई और राज्य के सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने क्षेत्र विधायक इंदरजीत कौर मान की उपस्थिति में गांव मवई में इन कार्यों का उद्घाटन करते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र नकोदर में बिस्त-दोआब नहर प्रणाली के अंतर्गत 3.76 करोड़ रुपये की लागत से 18.01 किलोमीटर लंबाई वाले पक्के खाले और 1.74 करोड़ रुपये की लागत से 11.45 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन का काम पूरा किया गया है।
श्री गोयल ने बताया कि 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पक्के खाले और भूमिगत पाइपलाइन से अब करीब 4017 एकड़ भूमि को पानी मिलेगा, जो पहले 1265 एकड़ भूमि को मिलता था।
उन्होंने कहा कि भूमिगत जल को बचाना और खेतों तक नहर का पानी पहुंचाना मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जहां टेलों पर नहर का पानी पहुंचाया जा रहा है, वहीं भूजल को रिचार्ज करने के प्रयासों के तहत 2 लाख 30 हजार लीटर पानी रिचार्ज किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पंजाब में 1117 माइनरों और रजवाहों में आज 39 हजार क्यूसिक पानी बह रहा है, जो रिकॉर्ड वृद्धि है और किसानों के खेतों में टेलों तक नहर का पानी पहुंचना संभव हुआ है।
श्री गोयल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब को सिंचाई के लिए नहर के पानी के उपयोग के मामले में आत्म-निर्भर बनाने के लिए 7500 करोड़ रुपये की बड़ी राशि खर्च की गई है, जिससे राज्य में भूजल, बिजली और अन्य कृषि संसाधनों को बचाने में मदद मिली है।
इस अवसर पर विधायक इंदरजीत कौर मान ने नकोदर को इस परियोजना के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की परेशानियों को सुनते हुए खेतों में टेलों पर पानी पहुंचाने का काम किया है।
इस मौके पर चेयरमैन जिला परिषद दर्शन सिंह टाहली के अलावा अन्य विभिन्न शख्सियतें भी मौजूद थी।
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit suscipit hac tortor, ridiculus leo nisi donec dui id integer parturient orci, turpis pharetra porta libero aenean […]
महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में ‘मेनस्ट्रीमिंग ऑफ वुमन इन पंजाब पुलिस’ विषय पर करवाया गया प्रशिक्षण प्रोग्राम फिल्लौर (जालंधर), 19 अगस्त : […]