राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 5 के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पार्टी नेतृत्व ने योग्य और अनुभवी कार्यकर्ता को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : चंदन रखेजा

जालंधर, 10 अगस्त ( जगजीत ) भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर को भाजपा पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर 5 के अध्यक्ष चंदन रखेजा ने अपनी टीम सहित उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा ने कहा कि राकेश राठौर लंबे समय से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके विशाल राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना पूरे जालंधर तथा पंजाब भाजपा के लिए गौरव की बात है।
चंदन रखेजा ने विश्वास व्यक्त किया कि राकेश राठौर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा भाजपा की जनहितकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने मंडल नंबर 5 के अध्यक्ष चंदन रखेजा एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पंजाब में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर उपस्थित मनीष नड्डा, सचिन शर्मा, जेपी पांडे, जीएस राणा, तरुण, अंजू डेविड, अमरजीत कुमार, भूपेंद्र अनु, वरिंदर अंगूराल, गुरविंदर मुल्तानी, डिंपल कुमार सहित मंडल नंबर 5 के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी राकेश राठौर को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।