हिंदू तालमेल कमेटी पंजाब की पूरी टीम की तरफ से थाना नंबर 4 के SHO अजमेर लाल जी को सम्मानित किया गया,,

जालंधर -:- (जगजीत ) हिंदू तालमेल कमेटी रजिस्टर्ड पंजाब की ओर से आज जालंधर थाना नंबर 4 के SHO श्री अजमेर लाल जी को बुके भेंट कर एवं माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर हिंदू तालमेल कमेटी रजिस्टर्ड पंजाब के पदाधिकारियों ने SHO अजमेर लाल जी को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कमेटी की ओर से कहा गया कि समाज में आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है।


इस अवसर पर हिंदू तालमेल कमेटी केचेयरमेन कुलदीप सिंह सेंटी, पंजाब अध्यक्ष ललित कुमार बब्बू महामंत्री पंजाब अश्विनी गोल्डी अभिषेक अरेंजा जालंधर जिला के अध्यक्ष राहुल वर्मा अमित पटेल ,अर्जुन सिंह, सूरज भोला,लीगल सेल के एडवाइजर डिंपी लबाना, रिपु दमन सिंह,युवा के प्रधान कौशल आदि उपस्थित हुए