World – Dastak Khabarnaama https://dastakkhabarnaama.com Tue, 26 Aug 2025 04:23:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://dastakkhabarnaama.com/wp-content/uploads/2015/12/cropped-logo-flat-one-32x32.png World – Dastak Khabarnaama https://dastakkhabarnaama.com 32 32 अब पासपोर्ट की तरह रजिस्ट्री भी होगी तत्काल, खर्चने होंगे इतने रुपए.. https://dastakkhabarnaama.com/3333/ https://dastakkhabarnaama.com/3333/#respond Tue, 26 Aug 2025 04:23:06 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3333 जालंधर:-  पंजाब सरकार द्वारा इजी रजिस्ट्रेशन के तहत इसमें एक ओर सुविधा जोड़ने जा रही है जिसमें पासपोर्ट की तरह अब लोग तत्काल रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। ये सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 10 हजार रुपए की तत्काल फीस देनी होगी जिससे आप एक ही दिन में रजिस्ट्री अपने नाम करवा सकते है।

सरकार द्वारा इजी रजिस्ट्रेशन में जोड़ी जा रही ये सुविधा इंप्लीमेंट हो जाति है तो आपको 500 रुपए देने पर अपॉइंटमेंट मिल जाएगी। पंजाब सरकार द्वारा इस सुविधा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में फ्लेक्स बोर्ड लगाने की तैयारी की जा रही है।

 दावा हुआ हवा, लोगों को दिया 10 हजार का एस्ट्रा बोझ।

दरअसल पंजाब सरकार ने इजी रजिस्ट्रेशन लागू करते वक्त दावा किया था इसके तहत लोगों के पैसे तो बचेंगे और साथ ही 25 मिनट में काम होने के साथ एक दिन ही दिन में पूरी प्रक्रिया हो जाएगी। शुरुआती दिनों में कुछ लोगों ने इसका फायदा तो उठाया परन्तु अब सरकार द्वारा लोगों को तत्काल सुविधा देने के नाम पर रुपए 10 हजार का एस्ट्रा बोझ डालने की तैयारी कर दी है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3333/feed/ 0
प्रेस कॉन्फ्रेंस – मंत्री मोहिंदर भगत की फिसली जुबान मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह लिया प्रकाश सिंह बादल का नाम https://dastakkhabarnaama.com/3320/ https://dastakkhabarnaama.com/3320/#comments Sun, 24 Aug 2025 11:07:51 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3320 जालंधर – आज आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत, विधायक एवं अन्य सदस्यों द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने के लिए स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई जिसमें पंजाब के 8 लाख राशन कार्ड को लेकर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब मे भाजपा का कोई आधार नहीं है जिसके चलते केंद्र सरकार पंजाब के गरीबों के साथ धक्का कर रही है जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश नहीं करेगी।

मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार एक्जिस्ट ही नहीं करती है तो भाजपा पर चर्चा करना समय की बर्बादी है।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उनकी जुबान ही फिसल गई और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की जगह उन्होंने अकाली दल के पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का नाम ले दिया हालांकि उन्होंने इसे तुरंत सही करके भगवंत सिंह मान का नाम ले लिया।

इससे प्रतीत होता है कि तन से तो वह आम आदमी पार्टी के है परन्तु मन में अकाली बसे हुए है। 

वीडियो में देखे कैसे फिसली उनकी जुबा

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3320/feed/ 1
इस बैंक ने 50 से घटा कर 15 हजार मिनिमम बैलेंस https://dastakkhabarnaama.com/3307/ https://dastakkhabarnaama.com/3307/#comments Sat, 16 Aug 2025 11:17:07 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3307 सौजन्य :- आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से सोमवार को मिनिमम बैलेंस 50 हजार तक करने की खबर आई थी जिसपर बैंक के ग्राहकों की खूब प्रतिक्रिया आने लगी जिसके चलते 50 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस का फैसला वापिस ले लिया गया है।

बैंक ने अब मिनिमम मंथली सेविंग अकाउंट में एवरेज बैलेंस को घटा कर 15 हजार कर दिया है। अर्ध शहरी इलाकों में इसे घटा कर 7500 रुपए और ग्रामीण इलाकों के लिए 2500 रुपए कर दिया गया है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3307/feed/ 1
सुप्रीम कोर्ट की रोक अब दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर नहीं लगेगा कोई जुर्माना https://dastakkhabarnaama.com/3296/ https://dastakkhabarnaama.com/3296/#respond Fri, 15 Aug 2025 11:37:12 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3296 नई दिल्ली (सूत्र ) :-  दिल्ली सरकार द्वारा 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों दिल्ली – इनसीआर की सड़को पर  चलने से रोक पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में बीते मंगलवार सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजरिया की बेंच ने गाड़ी मालिकों को बड़ी राहत दी है।

कोर्ट ने कहा कि अगली सवाई तक इन गाड़ियों के खिलाफ कोई सख्त कारवाही ना की जाए, ना ही इन्हें जप्त किया जाए और न ही इनके मालिकों को कोई जुर्माना लगाया जाए।

सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजरिया की बेंच ने केंद्र सरकार से चार हफ्ते मे जवाब मांगा है।

दअरसल शीर्ष कोर्ट 29 अक्टूबर 2018 के अपने आदेश को वापिस लेने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था। उस आदेश में कोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश को सही ठहराया था जिसपर 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को सड़को पर चलने से रोकने को कहा गया था। दिल्ली सरकार ने इस पर समीक्षा की जरूरत बताते हुए फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3296/feed/ 0
एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू बने जर्नलिस्ट्स प्रेस एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के कानूनी सलाहकार https://dastakkhabarnaama.com/3291/ https://dastakkhabarnaama.com/3291/#comments Mon, 14 Jul 2025 02:28:52 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3291 जालंधर :-  पंजाब के पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था जर्नलिस्ट्स प्रेस एसोसिएशन (रजि.) जो हमेशा सच्चाई और न्याय के लिए खड़ी रहती है के द्वारा एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

 आपको बता दें कि एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू को आरटीआई विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। उन्हें सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पत्रकार प्रेस एसोसिएशन रजिस्टर के वरिष्ठ अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह, चेयरमैन कुलप्रीत सिंह एकम, अध्यक्ष राज कुमार सूरी आदि उपस्थित थे।

एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे तथा देश भर में अपनी टीम का प्रचार करते हुए विस्तार करेंगे।  संगठन के वरिष्ठ अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संगठन बड़े कार्य करेगा और इस संगठन से जुड़े 150 से अधिक पत्रकारों को एक छत के नीचे लाकर समारोह आयोजित किया जाएगा।

संस्था के चेयरमैन कुलप्रीत सिंह (एकम) ने कहा कि अगर कोई भी पीड़ित परिवार हमारी संस्था में आता है तो हमारी संस्था उसे मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी।

संस्था के अध्यक्ष राजकुमार सूरी ने एक नंबर जारी करते हुए कहा कि अगर कोई संस्था से जुड़ना चाहता है तो वह इस नंबर 7447610001 पर संपर्क कर सकता है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3291/feed/ 49
19 हजार किलोमीटर की मेन लिंक रोड जुड़ेगी शहर से – मुख्यमंत्री पंजाब https://dastakkhabarnaama.com/3257/ https://dastakkhabarnaama.com/3257/#comments Fri, 30 May 2025 02:35:58 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3257 सरपंचों को मिलेगा अधिकार बिना एन. ओ.सी के ठेकेदार को नहीं होगा भुक्तान।

सड़क ठेकेदारों से अगर कोई अफसर मांगे कमीशन तो होगा सख्त एक्शन ।

घटिया मैटेरियल इस्तेमाल करने पर ठेकेदार पर होगा एक्शन।

रिपोर्ट – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लगातार लोगों को सहूलियते प्रदान करने का वादा पूरा करते हुए एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए एक ओर कदम उठाया है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 19 हजार किलोमीटर की व्यस्त रहने वाला गांवों से शहर को जोड़ने वाली मेन लिंक रोड को शहरों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि ये काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और इसके लिए आने वाला खर्च भी जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये काम इन्हीं गर्मी के मौसम में ही शुरू कर दिया जाएगा सर्दियों में इसे नहीं बनाया जाएगा।

सरपंचों को दिए अधिकार

इस आदेख को जारी करते हुए उन्होंने गांव के सरपंचों को अधिकार दिए कि यदि वह सड़क बनाने वाले ठेकेदार द्वारा सड़क बनाने में इस्तेमाल किए गए मैटेरियल से खुश नहीं है तो वह ठेकेदार को एन ओ सी नहीं देंगे , ठेकेदार को रुपए सरकार द्वारा तभी दिए जाएंगे जब तक सरपंच एन ओ सी नहीं देते।

भ्रष्टाचार पर भी लगाम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए उन्होंने ठेकेदारों से भी कहा यदि कोई अफसर तुमसे रिश्वत के तौर पर अपना हिस्सा मांगता है तो उसकी तुरंत शिकायत कर सकते, शिकायत मिलने पर उस अफसर पर तुरंत करवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री का सीधा संदेश

भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब हर काम में पारदर्शिता लाते हुए सख्त कदम उठा रही है उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए ठेकेदारों को संदेश भी दिया कि अगर इन सब के बावजूद भी यदि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किया तो उनपर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3257/feed/ 63
Active Carona – दिल्ली मुंबई समेत देशभर में 1009 मामले सामने आए। https://dastakkhabarnaama.com/3252/ https://dastakkhabarnaama.com/3252/#comments Wed, 28 May 2025 04:39:42 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3252 भारत में करना केस : देश में एक बार फिर कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही है और एक्टिव केस 1000 के पार पहुंच गए हैं. केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Corona Cases In India: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और अब एक्टिव केस की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल कुल 1009 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 752 नए केस हाल ही में दर्ज किए गए हैं. यह इस साल पहली बार है जब एक्टिव मामलों की संख्या चार अंकों में पहुंची है.

केरल बना हॉटस्पॉट, दिल्ली और महाराष्ट्र भी अलर्ट

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 430 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले हैं। राजधानी दिल्ली में अचानक 100 से अधिक केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.

कई राज्यों में नहीं है कोई केस, फिर भी सतर्क रहने की सलाह

अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है. हालांकि, बिहार में भी अब कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं. इस बीच, कोरोना से हाल ही में महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि 305 मरीजों ने इस दौरान वायरस को मात दी है.

सरकार और विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बदलते मौसम और आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनने, हाथ धोने और लक्षण दिखने पर टेस्ट कराने की अपील की गई है। सरकार आने वाले दिनों में निगरानी और टीकाकरण को और सख्त करने की तैयारी में है.

 

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3252/feed/ 64
सर्वाइकल कैंसर- मां,बहन, पत्नी अथवा बेटियों के लिए कितना है खतरनाक https://dastakkhabarnaama.com/3241/ https://dastakkhabarnaama.com/3241/#comments Sun, 25 May 2025 13:17:07 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3241

अगर आप भी अपनी मां बहन पत्नी अथवा बेटियों से करते है प्यार तो कर लीजिए ये काम काम ।

ख़बर :-  हम बात कर रहे है दुनिया के चौथे सबसे बड़े एवं खतरनाक सर्वाइकल कैंसर की, अगर आपके भी घर मे मा, बहन, पत्नी अथवा बेटी है जिनकी उम्र 9 से 45 साल तक की है तो ये खबर बड़े ध्यान से पढ़िए।

दरअसल सबसे तेजी से बढ़ने वाला ये सर्वाइकल कैंसर दुनिया में चौथे स्थान पर है परंतु ये  सर्वाइकल कैंसर भारत में दूसरे स्थान पर है जो महिलाओं को होता है। ये महिलाओं में होने वाला एक आम कैंसर है जिसका उन्हें खुद मालूम नहीं होता। लेकिन समय पर अगर इसका पता चल जाए तो इसका इलाज भी संभव है।

भारत में 70 से 80% महिलाओं को ये पता ही नहीं होता कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर है क्योंकि इसके लक्षण आसानी से नजर नहीं आते और जब औरतों के उनके प्राइवेट पार्ट में अधिक परेशानी आने पर जब वह डॉक्टर के पास जाती है तो उन्हें पता चलता है कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर है जो आखरी स्टेज पर है जिसका इलाज असंभव हो जाता है ओर इसी वजह से उनकी जान चली जाती है।

क्या करना चाहिए

ऐसे मे अगर आपके घर मे भी 9 साल से लेकर 45 साल तक की महिला है तो उन्हें ये एक इंजेक्शन यानी ये एक वैक्सीन HPV vaccine ( Human Papilloma virus) जरूर लगवाए क्योंकि ये इंजेक्शन न केवल महिलाओं को होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा बल्कि HPV वायरस से होने वाली कई घातक बीमारियों से भी बचाएगा। इसे लगवाने से महिलाएं उनमें होने वाले कई रोगों से भी हमेशा हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाएंगी।

क्या है सर्वाइकल कैंसर –

सर्वाइकल कैंसर एक ऐसा कैंसर है जो महिलाओं की बच्चेदानी को सबसे पहले इफेक्ट करता है जिससे वह बच्चेदानी में सूजन पैदा करने की वजह से उसे ब्लॉक कर देता है इससे महिलाएं कभी मां नहीं बन पाती है। दरअसल महिलाओं का शरीर बहुत ही ज्यादा जटिलताओं से भरी होती है इसलिए ऐसे में HPV इंजेक्श लगवाना महिलाओं को बहुत जरूरी होता है।

कब लगवा सकते है ये वैक्सीन –

जरूरी नहीं है कि ये वैक्सीन जब बीमार हो या कैंसर हो तभी लगवाना होता है दरअसल ये महिलाओं के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह होता है जो महिलाओं या बच्चियों जिनकी उम्र 9 साल से अधिक हो को भविष्य में होने वाले गुप्त रोगों से बचाता है। इसके इलावा मान लीजिए यदि महिलाओं को ये लक्षण नजर आते जैसे माहवारी के समय बहुत ज्यादा दर्द होना, अधिक ब्लीडिंग होना या बहुत कम ब्लीडिंग होना, अपने पार्टनर के साथ इंटिमेट होने पर ब्लीडिंग का होना, अचानक से वजन बढ़ या घट जाना, माहवारी के दौरान चक्कर आना आदि तो तुरंत डॉक्टर के पास जाए और अपना इलाज करवाए ओर HPV इंजेक्शन जरूर लगवाए क्योंकि इसे लगवाने से ये पूरी उम्र ये आपकी और आपकी बेटियों की इस वायरस से होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा करेगा।

 

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3241/feed/ 64
समय-सीमा खत्म : 850 भारतीय वापस आए, 537 पाकिस्तानी अपने देश लौटे https://dastakkhabarnaama.com/3216/ https://dastakkhabarnaama.com/3216/#comments Mon, 28 Apr 2025 08:52:09 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3216 अमृतसर : पंजाब स्थित अटारी-वाघा सीमा के रास्ते चार दिनों में 850 भारतीय पाकिस्तान से वापस लौट चुके हैं। वहीं, नौ राजनयिकों और अधिकारियों समेत 537 पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौट चुके हैं। रविवार को वापसी की समय-सीमा खत्म हो गई। कुछ पाकिस्तानी हवाई मार्ग से लौटे होंगे। चूंकि भारत का पाकिस्तान के साथ सीधा हवाई संपर्क नहीं है, इसलिए वे संभवत: अन्य देशों के लिए रवाना हो गए होंगे।

14 भारतीय राजनयिक व अधिकारी स्वदेश लौटे

अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से भारत लौटने वालों में 14 राजनयिक और अधिकारी भी हैं। रविवार को एक राजनयिक समेत 116 भारतीय वापस आए। इससे पहले, 26 अप्रैल को 13 राजनयिकों व अधिकारियों समेत 342 भारतीय, 25 अप्रैल को 287 और 24 अप्रैल को 105 भारतीय सीमापार से लौटे थे।

आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के दो मददगारों (ओवरग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पकेरपोरा निवासी ताहिर अहमद और करपोरा के शबीर अहमद गनी के रूप में हुई है। आतंकियों को मदद देने में सक्रिय भूमिका पाए जाने पर दोनों को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम में गिरफ्तार किया गया। ये आतंकियों के आवागमन, आश्रय व रसद में सहायता मुहैया करा रहे थे। स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल कराने में भी ये लिप्त थे।

आतंकियों की गोली से घायल नागरिक की मौत

कुपवाड़ा में आतंकियों ने शनिवार देर रात कांडी खास इलाके में गुलाम रसूल मगरे (45) को घर में घुसकर गोली मार दी थी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। गुलाम का भाई लश्कर आतंकी है।

 

दो और आतंकियों के घर जमींदोज

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और उनके सहयोगियों के नेटवर्क को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने के लिए सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। पुलवामा और बांदीपोरा में दो और आतंकियों के घरों को जमींदोज कर दिया गया है। इस तरह अब तक कुल नौ आतंकियों और उनके सहयोगियों के घरों को ध्वस्त किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया, रविवार को पुलवामा जिले में आतंकी अमीर नजीर के घर को ध्वस्त किया गया है। वहीं, बांदीपोरा जिले के नाज कॉलोनी स्थित लश्कर के आतंकी जमील अहमद शेरगोजरी के मकान को भी मिट्टी में मिला दिया गया। शेरगोजरी 2016 से ही आतंकी गतिविधियों में लिप्त है। उसके 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में भी शामिल होने का संदेह है। प्रशासन ने शनिवार देर रात को शोपियां जिले के वांडिना जैनापोरा में अदनान शफी नामक एक आतंकी के मकान को भी ध्वस्त कर दिया।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3216/feed/ 99
Water War भारत के इस कदम से पाकिस्तान हो जाएगा बर्बाद https://dastakkhabarnaama.com/3200/ https://dastakkhabarnaama.com/3200/#comments Thu, 24 Apr 2025 10:56:39 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3200 ब्यूरो:-कश्मीर में जो कुछ हुआ था उसके बाद 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का खून खौल रहा था हर कोई यह जान रहा था कि अब कुछ बड़ा होगा और अब भारत ने पाकिस्तान को असली चोट दी है एक ऐसी चोट जिसमें ना टैंक चलाया गया ना कोई गोलीबारी हुई न 2016जैसी सर्जिकल स्ट्राइक हुई और ना ही 2019 जैसी बालाकोट एयर स्ट्राइक, इस बार भारत ने वो युद्ध छेड़ा है जो खून तो नहीं बहाएगा पर पाकिस्तान को प्यास से झगझोर के रख देगा ओर नतीजा ये होगा कि पाकिस्तान में चूल्हे नहीं जलेंगे वहां की आवाम प्यासी तड़पने लगेंगे नौकरियां खत्म होने लगेगी, कारखाने बंद होने लगेंगे अस्पताल ठप हो जाएंगे। कराची, लाहौर जैसे शहर अंधेरे में डूब जाएंगे, सब्जियों के दाम असमान छूने लगेंगे, खेत सूखने लगेंगे किसान भूखे मरेंगे जनता सड़कों पर आ जाएगी, मौत गोली से नहीं प्यास से होगी।

भारत ने पाकिस्तान से ऐसे युद्ध की शुरुआत की है जहां खून तो नहीं बहेगा लेकिन मौत प्यास की तड़प से पाकिस्तान सूख के मर जायेगा क्योंकि भारत ने इस बार वाटर स्ट्राइक करने जा रहा है।

इतिहास में लिखा जायेगा 

भारत एक ऐसी वार करने जा रहा है जो इतिहास में किसी ने नहीं की होगी। ये एक ऐसा प्रहार है जो पाकिस्तान की रीढ़ तोड़ देगा।

आपको बता दे कि पहलगाम में जब हिंदुओं का पाकिस्तान समर्थक आतंकियों द्वारा नरसंहार किया गया तो यह भारत के सब्र का आखरी इम्तहान था ओर इसके बाद भारत ने वो फैसला लिया अथवा वो समझौता तोड़ा जिसे भारत ने मानवता के लिए तब भी निभाया जब 1965,1971 में भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ।

जब 1993 में पाकिस्तान ने मुंबई में हमला करवाया जब 2001में पाकिस्तान ने संसद में हमला करवाया,2008 में 26/11 का नरसंहार हुआ, 2016 में उरी ओर 2019 में पुलवामा में हमारे जवानों पर हमला करवाया उसके बावजूद भी भारत ने जिस समझौते को निभाए रखा था परंतु इस बार भारत ने अपने सब्र के बांध को तोड़ दिया और उस बांध को रोक देने का फैसला किया जिससे पाकिस्तान को बूंद बूंद के लिए तड़पना पड़ेगा। ये कदम पाकिस्तान को अंधेरे में डाल देगा ओर उसे पूरी तरह से बर्बाद कर देगा।

आखिर क्या है सिंधु जल समझौता

सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियां जेहलम और चिनाब पाकिस्तान की जीवन रेखा है ये नदियां चार देशों से होकर गुजरती है और लगभग 21 करोड़ लोगों की जल आवश्यकताओं को पूरा करती है। सन 1947 से इसका विवाद शुरू हुआ था लेकिन भारत ने अपना जिगरा दिखाते हुए सन 1960 में पंडित नेहरू ने सिंधु जल समझौता किया जो पाकिस्तान के लिया बेहद फायदेमंद रहा पाकिस्तान को सिंधु जेहलम और चिनाब का 80% पानी मिला और भारत को रावी, ब्यास ओर सतलुज नदी का पानी मिला जो टोटल पानी का 20% था। ये समझौता पाकिस्तान के लिए जीवन रेखा की तरह है।

पाकिस्तान के लिए कैसे सिद्ध होगा विनाशकारी प्रभाव 

अब जब भारत ने ये सख्त कदम उठाया है तो पाकिस्तान पर इसके विनाशकारी प्रभाव पड़ेंगे वो कैसे चलिए जानते है।

दरअसल पाकिस्तान की 80%सिंचाई सिंधु अथवा उसकी सहायक नदियों पर निर्भर है। पाकिस्तान में खेती के लिए 93% पानी का प्रयोग यही से होता है और बिना पानी के सभी खेत नष्ट हो जाएंगे किसान बर्बाद हो जाएंगे इसका असर खेत खलियान के साथ साथ पाकिस्तान के बड़े शहरों जैसे कराची लाहौर ओर मुल्तान की जल आपूर्ति इन्हीं नदियों पर निर्भर है ओर जब पानी की कमी होगी तो लोग एक एक गिलास साफ पानी के तरसेंगे। पाकिस्तान अंधेरे में डूब जाएगा क्योंकि सिंधु बेसिक पर बने हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पाकिस्तान की बिजली का प्रमुख स्तोत्र है पानी की कमी से बिजली का उत्पादन ठप हो जाएगा पाकिस्तान के बड़े शहर अंधेरे में डूब जाएंगे कारखाने बंद हो जाएंगे। आगे तेज गर्मी पड़ने वाली है जो असहनीय होगी बर्दाश्त से बाहर होगी। पाकिस्तान में वैसे भी बिजली संकट से जूझ रहा है

पाकिस्तान में पानी की कमी से खेती न होने पर सब्जियां अनाज की कीमतें आसमान छूने लगेंगी भुखमरी छा ने आशंका रहेगी। पाकिस्तान में हर जगह अस्थिरता देखने को मिलेगी। वहां की जनता सरकार के खिलाफ आंदोलन पर उतर आएगी। पाकिस्तान में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच सकती है।

भारत के इस कदम का कब दिखेगा असर 

आप सभी सोच रहे होंगे कि भारत के इस फैसले से पाकिस्तान तुरंत बर्बाद हो जाएगा परंतु ऐसा नहीं है। भारत का ये फैसला इतनी जल्दी पाकिस्तान पर असर नहीं डालेगा। सिंधु जल संधि टूटने से तत्काल पाकिस्तान को नुकसान देखने को नहीं मिलेगा। दरअसल सिंधु जेहलम चुनाव नदियों का पानी रोकने के लिए भारत को बड़े बांध बनाने की जरूरत पड़ेगी जिसके लिए अभी समय लगेगा। पाकिस्तान के अभी कई जलाशय है जिससे वह कृषि पानी अथवा बिजली की आपूर्ति कर सकता है।

क्यों लिया गया ये फैसला 

दरअसल भारत ने ये फैसला आतंकवाद के दृष्टिकोण से लिया है पर पाकिस्तान अपनी छाती पीटने के लिए विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय समुदायों के पास जाएगा, मानवता की दुहाई देगा आवाम को बचाने की अपील करेगा और अंतर्राष्ट्रीय समुदायों के जरिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा। हालांकि भारत ने जब ये फैसला लिया होगा तब शायद वह इसके परिणामों से वाकिफ नहीं होंगे कि क्या हो सकता है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3200/feed/ 29