Lifestyle – Dastak Khabarnaama https://dastakkhabarnaama.com Sun, 28 Sep 2025 08:07:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://dastakkhabarnaama.com/wp-content/uploads/2015/12/cropped-logo-flat-one-32x32.png Lifestyle – Dastak Khabarnaama https://dastakkhabarnaama.com 32 32 मृत्यु के बाद अब 15 दिनों में मिलेगा पैसा https://dastakkhabarnaama.com/3362/ https://dastakkhabarnaama.com/3362/#comments Sun, 28 Sep 2025 08:07:28 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3362 सूत्र:-  बैंक खाताधारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को क्लेम सेटलमेंट के लिए अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिजर्व बैंक ने दो दिन पूर्व यानी शुक्रवार को बैंकों को मृतक ग्राहकों के खातों और लाकर से जुड़े क्लेम का निपटन 15 दिनों की समय सीमा में करने का निर्देश दिया है। यदि बैंक इस समय सीमा का पालन नहीं करते है तो नॉमिनी या कानूनी उतराधिकारी को देरी के लिए हर्जाना भी देना होगा। आरबीआई ने कहा कि यह व्यवस्था 31 मार्च 2026 तक हर हाल में लागू हो जानी चाहिए। इसका लक्ष्य बैंकों के बीच चल रहे तरीकों को खत्म कर ग्राहक सेवा की गुणवत्ता में सुधार करना है, जिससे नॉमिनी के प्रक्रिया आसान हो सके। ]]> https://dastakkhabarnaama.com/3362/feed/ 1 अब पासपोर्ट की तरह रजिस्ट्री भी होगी तत्काल, खर्चने होंगे इतने रुपए.. https://dastakkhabarnaama.com/3333/ https://dastakkhabarnaama.com/3333/#respond Tue, 26 Aug 2025 04:23:06 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3333 जालंधर:-  पंजाब सरकार द्वारा इजी रजिस्ट्रेशन के तहत इसमें एक ओर सुविधा जोड़ने जा रही है जिसमें पासपोर्ट की तरह अब लोग तत्काल रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। ये सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 10 हजार रुपए की तत्काल फीस देनी होगी जिससे आप एक ही दिन में रजिस्ट्री अपने नाम करवा सकते है।

सरकार द्वारा इजी रजिस्ट्रेशन में जोड़ी जा रही ये सुविधा इंप्लीमेंट हो जाति है तो आपको 500 रुपए देने पर अपॉइंटमेंट मिल जाएगी। पंजाब सरकार द्वारा इस सुविधा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में फ्लेक्स बोर्ड लगाने की तैयारी की जा रही है।

 दावा हुआ हवा, लोगों को दिया 10 हजार का एस्ट्रा बोझ।

दरअसल पंजाब सरकार ने इजी रजिस्ट्रेशन लागू करते वक्त दावा किया था इसके तहत लोगों के पैसे तो बचेंगे और साथ ही 25 मिनट में काम होने के साथ एक दिन ही दिन में पूरी प्रक्रिया हो जाएगी। शुरुआती दिनों में कुछ लोगों ने इसका फायदा तो उठाया परन्तु अब सरकार द्वारा लोगों को तत्काल सुविधा देने के नाम पर रुपए 10 हजार का एस्ट्रा बोझ डालने की तैयारी कर दी है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3333/feed/ 0
कैट वासियों के लिए खुशखबरी – दिल्ली कटरा वंदे भारत ट्रेन को मिला जालंधर कैट में स्टॉपेज https://dastakkhabarnaama.com/3313/ https://dastakkhabarnaama.com/3313/#respond Fri, 22 Aug 2025 02:53:36 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3313 जालंधर (सूत्र) :- यात्रियों को राहत देते हुए फिरोजपुर मंडल ने दिल्ली से कटड़ा को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर कैट स्टेशन पर स्टॉपेज देने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा वीरवार को इसके ऑर्डर जारी किए है परंतु इस ऑर्डर में अभी तारीख का कोई जिक्र नहीं है कि ट्रेन किस तारीख से रुकेगी। 

आपको बता दे कि इस ट्रेन के स्टॉपेज के लिए पूर्व संसद सुशील रिंकू द्वारा भरपूर प्रयास किए गए थे। ट्रेन को कैट स्टेशन पर स्टॉपेज मिलने बहुत से लोगों को फायदा मिलेगा क्योंकि शताब्दी जैसी ट्रेनों में लोगों को अक्सर रिजर्वेशन ना मिलने से दिक्कत का सामना करना पड़ता था।

वंदे भारत ट्रेन को कैंट में स्टॉपेज मिलने से होशियारपुर, नकोदर के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

रेलवे के शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 22439 (नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.06 बजे रवाना होगी।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3313/feed/ 0
इस बैंक ने 50 से घटा कर 15 हजार मिनिमम बैलेंस https://dastakkhabarnaama.com/3307/ https://dastakkhabarnaama.com/3307/#comments Sat, 16 Aug 2025 11:17:07 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3307 सौजन्य :- आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से सोमवार को मिनिमम बैलेंस 50 हजार तक करने की खबर आई थी जिसपर बैंक के ग्राहकों की खूब प्रतिक्रिया आने लगी जिसके चलते 50 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस का फैसला वापिस ले लिया गया है।

बैंक ने अब मिनिमम मंथली सेविंग अकाउंट में एवरेज बैलेंस को घटा कर 15 हजार कर दिया है। अर्ध शहरी इलाकों में इसे घटा कर 7500 रुपए और ग्रामीण इलाकों के लिए 2500 रुपए कर दिया गया है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3307/feed/ 1
अक्टूबर महीने की इस तारीख से अब कुछ घंटों में क्लियर होने लगेंगे चेक https://dastakkhabarnaama.com/3304/ https://dastakkhabarnaama.com/3304/#respond Sat, 16 Aug 2025 10:57:33 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3304 सौजन्य :– आरबीआई नया चेक क्लियरिंग सिस्टम ला रहा है जिसे आरबीआई ने 4 अक्टूबर को लागू करने की घोषणा की है।

इसके तहत अब चेक कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएंगे। अभी तक चेक को क्लियर होने में दो वर्किंग डेज लगते है। यह बदलाव दो चरणों में लागू किया जाएगा।

पहला फेज 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और 2 जनवरी 2025 तक चलेगा । दूसरा फेज 3 फरवरी 2026 से लागू होगा।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3304/feed/ 0
सुप्रीम कोर्ट की रोक अब दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर नहीं लगेगा कोई जुर्माना https://dastakkhabarnaama.com/3296/ https://dastakkhabarnaama.com/3296/#respond Fri, 15 Aug 2025 11:37:12 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3296 नई दिल्ली (सूत्र ) :-  दिल्ली सरकार द्वारा 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों दिल्ली – इनसीआर की सड़को पर  चलने से रोक पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में बीते मंगलवार सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजरिया की बेंच ने गाड़ी मालिकों को बड़ी राहत दी है।

कोर्ट ने कहा कि अगली सवाई तक इन गाड़ियों के खिलाफ कोई सख्त कारवाही ना की जाए, ना ही इन्हें जप्त किया जाए और न ही इनके मालिकों को कोई जुर्माना लगाया जाए।

सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजरिया की बेंच ने केंद्र सरकार से चार हफ्ते मे जवाब मांगा है।

दअरसल शीर्ष कोर्ट 29 अक्टूबर 2018 के अपने आदेश को वापिस लेने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था। उस आदेश में कोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश को सही ठहराया था जिसपर 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को सड़को पर चलने से रोकने को कहा गया था। दिल्ली सरकार ने इस पर समीक्षा की जरूरत बताते हुए फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3296/feed/ 0
एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू बने जर्नलिस्ट्स प्रेस एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के कानूनी सलाहकार https://dastakkhabarnaama.com/3291/ https://dastakkhabarnaama.com/3291/#comments Mon, 14 Jul 2025 02:28:52 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3291 जालंधर :-  पंजाब के पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था जर्नलिस्ट्स प्रेस एसोसिएशन (रजि.) जो हमेशा सच्चाई और न्याय के लिए खड़ी रहती है के द्वारा एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

 आपको बता दें कि एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू को आरटीआई विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। उन्हें सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पत्रकार प्रेस एसोसिएशन रजिस्टर के वरिष्ठ अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह, चेयरमैन कुलप्रीत सिंह एकम, अध्यक्ष राज कुमार सूरी आदि उपस्थित थे।

एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे तथा देश भर में अपनी टीम का प्रचार करते हुए विस्तार करेंगे।  संगठन के वरिष्ठ अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संगठन बड़े कार्य करेगा और इस संगठन से जुड़े 150 से अधिक पत्रकारों को एक छत के नीचे लाकर समारोह आयोजित किया जाएगा।

संस्था के चेयरमैन कुलप्रीत सिंह (एकम) ने कहा कि अगर कोई भी पीड़ित परिवार हमारी संस्था में आता है तो हमारी संस्था उसे मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी।

संस्था के अध्यक्ष राजकुमार सूरी ने एक नंबर जारी करते हुए कहा कि अगर कोई संस्था से जुड़ना चाहता है तो वह इस नंबर 7447610001 पर संपर्क कर सकता है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3291/feed/ 49
19 हजार किलोमीटर की मेन लिंक रोड जुड़ेगी शहर से – मुख्यमंत्री पंजाब https://dastakkhabarnaama.com/3257/ https://dastakkhabarnaama.com/3257/#comments Fri, 30 May 2025 02:35:58 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3257 सरपंचों को मिलेगा अधिकार बिना एन. ओ.सी के ठेकेदार को नहीं होगा भुक्तान।

सड़क ठेकेदारों से अगर कोई अफसर मांगे कमीशन तो होगा सख्त एक्शन ।

घटिया मैटेरियल इस्तेमाल करने पर ठेकेदार पर होगा एक्शन।

रिपोर्ट – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लगातार लोगों को सहूलियते प्रदान करने का वादा पूरा करते हुए एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए एक ओर कदम उठाया है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 19 हजार किलोमीटर की व्यस्त रहने वाला गांवों से शहर को जोड़ने वाली मेन लिंक रोड को शहरों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि ये काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और इसके लिए आने वाला खर्च भी जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये काम इन्हीं गर्मी के मौसम में ही शुरू कर दिया जाएगा सर्दियों में इसे नहीं बनाया जाएगा।

सरपंचों को दिए अधिकार

इस आदेख को जारी करते हुए उन्होंने गांव के सरपंचों को अधिकार दिए कि यदि वह सड़क बनाने वाले ठेकेदार द्वारा सड़क बनाने में इस्तेमाल किए गए मैटेरियल से खुश नहीं है तो वह ठेकेदार को एन ओ सी नहीं देंगे , ठेकेदार को रुपए सरकार द्वारा तभी दिए जाएंगे जब तक सरपंच एन ओ सी नहीं देते।

भ्रष्टाचार पर भी लगाम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए उन्होंने ठेकेदारों से भी कहा यदि कोई अफसर तुमसे रिश्वत के तौर पर अपना हिस्सा मांगता है तो उसकी तुरंत शिकायत कर सकते, शिकायत मिलने पर उस अफसर पर तुरंत करवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री का सीधा संदेश

भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब हर काम में पारदर्शिता लाते हुए सख्त कदम उठा रही है उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए ठेकेदारों को संदेश भी दिया कि अगर इन सब के बावजूद भी यदि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किया तो उनपर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3257/feed/ 63
Active Carona – दिल्ली मुंबई समेत देशभर में 1009 मामले सामने आए। https://dastakkhabarnaama.com/3252/ https://dastakkhabarnaama.com/3252/#comments Wed, 28 May 2025 04:39:42 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3252 भारत में करना केस : देश में एक बार फिर कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही है और एक्टिव केस 1000 के पार पहुंच गए हैं. केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Corona Cases In India: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और अब एक्टिव केस की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल कुल 1009 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 752 नए केस हाल ही में दर्ज किए गए हैं. यह इस साल पहली बार है जब एक्टिव मामलों की संख्या चार अंकों में पहुंची है.

केरल बना हॉटस्पॉट, दिल्ली और महाराष्ट्र भी अलर्ट

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 430 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले हैं। राजधानी दिल्ली में अचानक 100 से अधिक केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.

कई राज्यों में नहीं है कोई केस, फिर भी सतर्क रहने की सलाह

अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है. हालांकि, बिहार में भी अब कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं. इस बीच, कोरोना से हाल ही में महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि 305 मरीजों ने इस दौरान वायरस को मात दी है.

सरकार और विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बदलते मौसम और आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनने, हाथ धोने और लक्षण दिखने पर टेस्ट कराने की अपील की गई है। सरकार आने वाले दिनों में निगरानी और टीकाकरण को और सख्त करने की तैयारी में है.

 

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3252/feed/ 64
सर्वाइकल कैंसर- मां,बहन, पत्नी अथवा बेटियों के लिए कितना है खतरनाक https://dastakkhabarnaama.com/3241/ https://dastakkhabarnaama.com/3241/#comments Sun, 25 May 2025 13:17:07 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3241

अगर आप भी अपनी मां बहन पत्नी अथवा बेटियों से करते है प्यार तो कर लीजिए ये काम काम ।

ख़बर :-  हम बात कर रहे है दुनिया के चौथे सबसे बड़े एवं खतरनाक सर्वाइकल कैंसर की, अगर आपके भी घर मे मा, बहन, पत्नी अथवा बेटी है जिनकी उम्र 9 से 45 साल तक की है तो ये खबर बड़े ध्यान से पढ़िए।

दरअसल सबसे तेजी से बढ़ने वाला ये सर्वाइकल कैंसर दुनिया में चौथे स्थान पर है परंतु ये  सर्वाइकल कैंसर भारत में दूसरे स्थान पर है जो महिलाओं को होता है। ये महिलाओं में होने वाला एक आम कैंसर है जिसका उन्हें खुद मालूम नहीं होता। लेकिन समय पर अगर इसका पता चल जाए तो इसका इलाज भी संभव है।

भारत में 70 से 80% महिलाओं को ये पता ही नहीं होता कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर है क्योंकि इसके लक्षण आसानी से नजर नहीं आते और जब औरतों के उनके प्राइवेट पार्ट में अधिक परेशानी आने पर जब वह डॉक्टर के पास जाती है तो उन्हें पता चलता है कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर है जो आखरी स्टेज पर है जिसका इलाज असंभव हो जाता है ओर इसी वजह से उनकी जान चली जाती है।

क्या करना चाहिए

ऐसे मे अगर आपके घर मे भी 9 साल से लेकर 45 साल तक की महिला है तो उन्हें ये एक इंजेक्शन यानी ये एक वैक्सीन HPV vaccine ( Human Papilloma virus) जरूर लगवाए क्योंकि ये इंजेक्शन न केवल महिलाओं को होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा बल्कि HPV वायरस से होने वाली कई घातक बीमारियों से भी बचाएगा। इसे लगवाने से महिलाएं उनमें होने वाले कई रोगों से भी हमेशा हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाएंगी।

क्या है सर्वाइकल कैंसर –

सर्वाइकल कैंसर एक ऐसा कैंसर है जो महिलाओं की बच्चेदानी को सबसे पहले इफेक्ट करता है जिससे वह बच्चेदानी में सूजन पैदा करने की वजह से उसे ब्लॉक कर देता है इससे महिलाएं कभी मां नहीं बन पाती है। दरअसल महिलाओं का शरीर बहुत ही ज्यादा जटिलताओं से भरी होती है इसलिए ऐसे में HPV इंजेक्श लगवाना महिलाओं को बहुत जरूरी होता है।

कब लगवा सकते है ये वैक्सीन –

जरूरी नहीं है कि ये वैक्सीन जब बीमार हो या कैंसर हो तभी लगवाना होता है दरअसल ये महिलाओं के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह होता है जो महिलाओं या बच्चियों जिनकी उम्र 9 साल से अधिक हो को भविष्य में होने वाले गुप्त रोगों से बचाता है। इसके इलावा मान लीजिए यदि महिलाओं को ये लक्षण नजर आते जैसे माहवारी के समय बहुत ज्यादा दर्द होना, अधिक ब्लीडिंग होना या बहुत कम ब्लीडिंग होना, अपने पार्टनर के साथ इंटिमेट होने पर ब्लीडिंग का होना, अचानक से वजन बढ़ या घट जाना, माहवारी के दौरान चक्कर आना आदि तो तुरंत डॉक्टर के पास जाए और अपना इलाज करवाए ओर HPV इंजेक्शन जरूर लगवाए क्योंकि इसे लगवाने से ये पूरी उम्र ये आपकी और आपकी बेटियों की इस वायरस से होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा करेगा।

 

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3241/feed/ 64