Featured – Dastak Khabarnaama https://dastakkhabarnaama.com Sun, 28 Sep 2025 08:07:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://dastakkhabarnaama.com/wp-content/uploads/2015/12/cropped-logo-flat-one-32x32.png Featured – Dastak Khabarnaama https://dastakkhabarnaama.com 32 32 मृत्यु के बाद अब 15 दिनों में मिलेगा पैसा https://dastakkhabarnaama.com/3362/ https://dastakkhabarnaama.com/3362/#comments Sun, 28 Sep 2025 08:07:28 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3362 सूत्र:-  बैंक खाताधारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को क्लेम सेटलमेंट के लिए अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिजर्व बैंक ने दो दिन पूर्व यानी शुक्रवार को बैंकों को मृतक ग्राहकों के खातों और लाकर से जुड़े क्लेम का निपटन 15 दिनों की समय सीमा में करने का निर्देश दिया है। यदि बैंक इस समय सीमा का पालन नहीं करते है तो नॉमिनी या कानूनी उतराधिकारी को देरी के लिए हर्जाना भी देना होगा। आरबीआई ने कहा कि यह व्यवस्था 31 मार्च 2026 तक हर हाल में लागू हो जानी चाहिए। इसका लक्ष्य बैंकों के बीच चल रहे तरीकों को खत्म कर ग्राहक सेवा की गुणवत्ता में सुधार करना है, जिससे नॉमिनी के प्रक्रिया आसान हो सके। ]]> https://dastakkhabarnaama.com/3362/feed/ 1 अब पासपोर्ट की तरह रजिस्ट्री भी होगी तत्काल, खर्चने होंगे इतने रुपए.. https://dastakkhabarnaama.com/3333/ https://dastakkhabarnaama.com/3333/#respond Tue, 26 Aug 2025 04:23:06 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3333 जालंधर:-  पंजाब सरकार द्वारा इजी रजिस्ट्रेशन के तहत इसमें एक ओर सुविधा जोड़ने जा रही है जिसमें पासपोर्ट की तरह अब लोग तत्काल रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। ये सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 10 हजार रुपए की तत्काल फीस देनी होगी जिससे आप एक ही दिन में रजिस्ट्री अपने नाम करवा सकते है।

सरकार द्वारा इजी रजिस्ट्रेशन में जोड़ी जा रही ये सुविधा इंप्लीमेंट हो जाति है तो आपको 500 रुपए देने पर अपॉइंटमेंट मिल जाएगी। पंजाब सरकार द्वारा इस सुविधा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में फ्लेक्स बोर्ड लगाने की तैयारी की जा रही है।

 दावा हुआ हवा, लोगों को दिया 10 हजार का एस्ट्रा बोझ।

दरअसल पंजाब सरकार ने इजी रजिस्ट्रेशन लागू करते वक्त दावा किया था इसके तहत लोगों के पैसे तो बचेंगे और साथ ही 25 मिनट में काम होने के साथ एक दिन ही दिन में पूरी प्रक्रिया हो जाएगी। शुरुआती दिनों में कुछ लोगों ने इसका फायदा तो उठाया परन्तु अब सरकार द्वारा लोगों को तत्काल सुविधा देने के नाम पर रुपए 10 हजार का एस्ट्रा बोझ डालने की तैयारी कर दी है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3333/feed/ 0
कैट वासियों के लिए खुशखबरी – दिल्ली कटरा वंदे भारत ट्रेन को मिला जालंधर कैट में स्टॉपेज https://dastakkhabarnaama.com/3313/ https://dastakkhabarnaama.com/3313/#respond Fri, 22 Aug 2025 02:53:36 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3313 जालंधर (सूत्र) :- यात्रियों को राहत देते हुए फिरोजपुर मंडल ने दिल्ली से कटड़ा को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर कैट स्टेशन पर स्टॉपेज देने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा वीरवार को इसके ऑर्डर जारी किए है परंतु इस ऑर्डर में अभी तारीख का कोई जिक्र नहीं है कि ट्रेन किस तारीख से रुकेगी। 

आपको बता दे कि इस ट्रेन के स्टॉपेज के लिए पूर्व संसद सुशील रिंकू द्वारा भरपूर प्रयास किए गए थे। ट्रेन को कैट स्टेशन पर स्टॉपेज मिलने बहुत से लोगों को फायदा मिलेगा क्योंकि शताब्दी जैसी ट्रेनों में लोगों को अक्सर रिजर्वेशन ना मिलने से दिक्कत का सामना करना पड़ता था।

वंदे भारत ट्रेन को कैंट में स्टॉपेज मिलने से होशियारपुर, नकोदर के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

रेलवे के शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 22439 (नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.06 बजे रवाना होगी।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3313/feed/ 0
अक्टूबर महीने की इस तारीख से अब कुछ घंटों में क्लियर होने लगेंगे चेक https://dastakkhabarnaama.com/3304/ https://dastakkhabarnaama.com/3304/#respond Sat, 16 Aug 2025 10:57:33 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3304 सौजन्य :– आरबीआई नया चेक क्लियरिंग सिस्टम ला रहा है जिसे आरबीआई ने 4 अक्टूबर को लागू करने की घोषणा की है।

इसके तहत अब चेक कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएंगे। अभी तक चेक को क्लियर होने में दो वर्किंग डेज लगते है। यह बदलाव दो चरणों में लागू किया जाएगा।

पहला फेज 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और 2 जनवरी 2025 तक चलेगा । दूसरा फेज 3 फरवरी 2026 से लागू होगा।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3304/feed/ 0
सुप्रीम कोर्ट की रोक अब दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर नहीं लगेगा कोई जुर्माना https://dastakkhabarnaama.com/3296/ https://dastakkhabarnaama.com/3296/#respond Fri, 15 Aug 2025 11:37:12 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3296 नई दिल्ली (सूत्र ) :-  दिल्ली सरकार द्वारा 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों दिल्ली – इनसीआर की सड़को पर  चलने से रोक पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में बीते मंगलवार सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजरिया की बेंच ने गाड़ी मालिकों को बड़ी राहत दी है।

कोर्ट ने कहा कि अगली सवाई तक इन गाड़ियों के खिलाफ कोई सख्त कारवाही ना की जाए, ना ही इन्हें जप्त किया जाए और न ही इनके मालिकों को कोई जुर्माना लगाया जाए।

सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजरिया की बेंच ने केंद्र सरकार से चार हफ्ते मे जवाब मांगा है।

दअरसल शीर्ष कोर्ट 29 अक्टूबर 2018 के अपने आदेश को वापिस लेने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था। उस आदेश में कोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश को सही ठहराया था जिसपर 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को सड़को पर चलने से रोकने को कहा गया था। दिल्ली सरकार ने इस पर समीक्षा की जरूरत बताते हुए फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3296/feed/ 0
एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू बने जर्नलिस्ट्स प्रेस एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के कानूनी सलाहकार https://dastakkhabarnaama.com/3291/ https://dastakkhabarnaama.com/3291/#comments Mon, 14 Jul 2025 02:28:52 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3291 जालंधर :-  पंजाब के पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था जर्नलिस्ट्स प्रेस एसोसिएशन (रजि.) जो हमेशा सच्चाई और न्याय के लिए खड़ी रहती है के द्वारा एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

 आपको बता दें कि एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू को आरटीआई विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। उन्हें सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पत्रकार प्रेस एसोसिएशन रजिस्टर के वरिष्ठ अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह, चेयरमैन कुलप्रीत सिंह एकम, अध्यक्ष राज कुमार सूरी आदि उपस्थित थे।

एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे तथा देश भर में अपनी टीम का प्रचार करते हुए विस्तार करेंगे।  संगठन के वरिष्ठ अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संगठन बड़े कार्य करेगा और इस संगठन से जुड़े 150 से अधिक पत्रकारों को एक छत के नीचे लाकर समारोह आयोजित किया जाएगा।

संस्था के चेयरमैन कुलप्रीत सिंह (एकम) ने कहा कि अगर कोई भी पीड़ित परिवार हमारी संस्था में आता है तो हमारी संस्था उसे मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी।

संस्था के अध्यक्ष राजकुमार सूरी ने एक नंबर जारी करते हुए कहा कि अगर कोई संस्था से जुड़ना चाहता है तो वह इस नंबर 7447610001 पर संपर्क कर सकता है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3291/feed/ 49
मेहनत रंग लाई, तरनदीप सिंह सनी बने आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन मीडिया इंचार्ज https://dastakkhabarnaama.com/3282/ https://dastakkhabarnaama.com/3282/#comments Wed, 09 Jul 2025 14:25:15 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3282  

जालंधर 9 जुलाई 2025 : कौन कहता है कि ईमानदारी और लगन से की गई मेहनत रंग नहीं लाती आज यही मेहनत लगन तरन दीप सिंह सनी के काम आई।

अन्ना आंदोलन से टीम केजरीवाल के साथ सक्रिय रूप से जुड़े और आम आदमी पार्टी में विभिन्न ज़िम्मेदारियाँ निभा चुके तरन दीप सिंह सनी को पार्टी ने एक बार फिर बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दुआबा ज़ोन का ज़ोनल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए तरन दीप सिंह सनी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया, टूरिज़्म और कल्चर बोर्ड के डायरेक्टर श्री दीपक बाली, और पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से निभाऊँगा। आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विज़न को गाँव-गाँव, घर-घर तक पहुँचाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।”

गौरतलब है कि तरन दीप सिंह इससे पहले भी युवा विंग जिला प्रधान, मीडिया प्रभारी, दोआबा ज़ोन के इंचार्ज, तथा अन्य कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह नई ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3282/feed/ 59
19 हजार किलोमीटर की मेन लिंक रोड जुड़ेगी शहर से – मुख्यमंत्री पंजाब https://dastakkhabarnaama.com/3257/ https://dastakkhabarnaama.com/3257/#comments Fri, 30 May 2025 02:35:58 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3257 सरपंचों को मिलेगा अधिकार बिना एन. ओ.सी के ठेकेदार को नहीं होगा भुक्तान।

सड़क ठेकेदारों से अगर कोई अफसर मांगे कमीशन तो होगा सख्त एक्शन ।

घटिया मैटेरियल इस्तेमाल करने पर ठेकेदार पर होगा एक्शन।

रिपोर्ट – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लगातार लोगों को सहूलियते प्रदान करने का वादा पूरा करते हुए एवं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए एक ओर कदम उठाया है उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 19 हजार किलोमीटर की व्यस्त रहने वाला गांवों से शहर को जोड़ने वाली मेन लिंक रोड को शहरों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि ये काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और इसके लिए आने वाला खर्च भी जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये काम इन्हीं गर्मी के मौसम में ही शुरू कर दिया जाएगा सर्दियों में इसे नहीं बनाया जाएगा।

सरपंचों को दिए अधिकार

इस आदेख को जारी करते हुए उन्होंने गांव के सरपंचों को अधिकार दिए कि यदि वह सड़क बनाने वाले ठेकेदार द्वारा सड़क बनाने में इस्तेमाल किए गए मैटेरियल से खुश नहीं है तो वह ठेकेदार को एन ओ सी नहीं देंगे , ठेकेदार को रुपए सरकार द्वारा तभी दिए जाएंगे जब तक सरपंच एन ओ सी नहीं देते।

भ्रष्टाचार पर भी लगाम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए उन्होंने ठेकेदारों से भी कहा यदि कोई अफसर तुमसे रिश्वत के तौर पर अपना हिस्सा मांगता है तो उसकी तुरंत शिकायत कर सकते, शिकायत मिलने पर उस अफसर पर तुरंत करवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री का सीधा संदेश

भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब हर काम में पारदर्शिता लाते हुए सख्त कदम उठा रही है उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए ठेकेदारों को संदेश भी दिया कि अगर इन सब के बावजूद भी यदि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में घटिया मैटेरियल का इस्तेमाल किया तो उनपर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3257/feed/ 63
Active Carona – दिल्ली मुंबई समेत देशभर में 1009 मामले सामने आए। https://dastakkhabarnaama.com/3252/ https://dastakkhabarnaama.com/3252/#comments Wed, 28 May 2025 04:39:42 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3252 भारत में करना केस : देश में एक बार फिर कोरोना मामलों में तेजी देखी जा रही है और एक्टिव केस 1000 के पार पहुंच गए हैं. केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Corona Cases In India: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और अब एक्टिव केस की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल कुल 1009 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 752 नए केस हाल ही में दर्ज किए गए हैं. यह इस साल पहली बार है जब एक्टिव मामलों की संख्या चार अंकों में पहुंची है.

केरल बना हॉटस्पॉट, दिल्ली और महाराष्ट्र भी अलर्ट

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 430 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले हैं। राजधानी दिल्ली में अचानक 100 से अधिक केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.

कई राज्यों में नहीं है कोई केस, फिर भी सतर्क रहने की सलाह

अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है. हालांकि, बिहार में भी अब कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं. इस बीच, कोरोना से हाल ही में महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि 305 मरीजों ने इस दौरान वायरस को मात दी है.

सरकार और विशेषज्ञों ने जारी की चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बदलते मौसम और आगामी त्योहारों को देखते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों में मास्क पहनने, हाथ धोने और लक्षण दिखने पर टेस्ट कराने की अपील की गई है। सरकार आने वाले दिनों में निगरानी और टीकाकरण को और सख्त करने की तैयारी में है.

 

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3252/feed/ 64
अगर आपने भी अपनी सालों से पड़ी प्रॉपर्टी का नहीं पूछा हाल तो ये खबर है आपके लिए https://dastakkhabarnaama.com/3238/ https://dastakkhabarnaama.com/3238/#comments Sun, 25 May 2025 14:51:16 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3238

Property Possession: अगर आपके नाम पर कोई पुरानी जमीन या मकान है, लेकिन आपने सालों से उसका हाल नहीं पूछा, तो अब सावधान हो जाइए। सुप्रीम कोर्ट के 2024 के नए फैसले ने भारत में प्रॉपर्टी कानून की दिशा बदल दी है। इस फैसले के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति 12 साल तक आपकी जमीन पर शांतिपूर्वक और खुले तौर पर कब्जा बनाए रखता है और आपने इस दौरान कोई कानूनी या व्यक्तिगत आपत्ति नहीं जताई, तो अब वह व्यक्ति उस संपत्ति का मालिक बन सकता है।

Adverse Possession कब कब्जा बनता है हक़

इस कानून को Adverse Possession कहा जाता है।

         इसके तहत यदि कोई व्यक्ति

  • 12 साल तक लगातार किसी प्राइवेट प्रॉपर्टी पर कब्जा बनाए रखता है,

  • कब्जा शांतिपूर्ण, सार्वजनिक और बिना रोक-टोक हो,

  • और असली मालिक इस पर कोई आपत्ति या केस दर्ज नहीं करता,तो वह व्यक्ति कोर्ट में जाकर उस संपत्ति पर मालिकाना हक मांग सकता है।

किराएइसदार भी कर सकता है मालिकाना दावा ?

 फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या किराएदार भी इस कानून का लाभ उठा सकता है ? इसका जवाब है – कुछ मामलों में हां।
यदि कोई किराएदार

  • बिना रेंट एग्रीमेंट के लगातार 12 साल तक मकान में रहा हो,

  • मालिक ने ना तो किराया मांगा हो, ना कोई लीगल नोटिस भेजा हो,

  • वह खुद को मकान का मालिक मानते हुए प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली-पानी के बिल चुका रहा हो,

  • और किसी ने उसके कब्जे पर आपत्ति ना की हो,

तो वह भी Adverse Possession के तहत मकान पर मालिकाना हक जता सकता है।

Limitation Act क्या कहता है ?

Limitation Act, 1963 की धारा 27 के अनुसार:

अगर कोई व्यक्ति किसी प्राइवेट प्रॉपर्टी पर 12 साल तक कब्जा बनाए रखे, और

उस दौरान असली मालिक ने कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की,

तो असली मालिक का हक खत्म हो जाता है, और कब्जाधारी को मालिकाना अधिकार मिल सकता है।

यदि प्रॉपर्टी सरकारी जमीन है, तो यह समयसीमा 30 साल होती है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों बदला पुराना फैसला ?

2014 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कब्जा करने वाला व्यक्ति प्रॉपर्टी का मालिक नहीं बन सकता, चाहे वह कितने साल भी रहा हो। लेकिन 2024 में दो जजों की बेंच ने इस पर स्पष्ट निर्णय देते हुए कहा कि यदि असली मालिक ने कोई आपत्ति नहीं की, और कब्जा 12 साल तक निरंतर बना रहा, तो कोर्ट कब्जाधारी को कानूनी मान्यता दे सकती है।

क्या गलत लोग इसका फायदा नहीं उठाएंगे ?

लोगों की सबसे बड़ी चिंता यही है कि क्या अब कोई भी व्यक्ति किसी की संपत्ति पर कब्जा करके मालिक बन सकता है ?

इसका उत्तर है – नहीं, इतना आसान नहीं है।

कोर्ट में Adverse Possession का दावा साबित करने के लिए कई कड़े सबूत पेश करने होते हैं

लगातार कब्जा होने का प्रमाण

मालिक की बिना आपत्ति के चुप्पी

टैक्स और बिल जमा करने के दस्तावेज

प्रॉपर्टी की देखभाल का सबूत

सार्वजनिक रूप से मालिक की तरह व्यवहार

इन सबूतों के बिना कोई भी व्यक्ति सिर्फ कब्जा करके मालिक नहीं बन सकता।

प्रॉपर्टी मालिकों के लिए जरूरी अलर्ट

अगर आपके पास कोई पुरानी या खाली पड़ी संपत्ति है, तो अब आपको और सतर्क रहने की जरूरत है:

नियमित विज़िट करें – जानें कि आपकी जमीन पर कौन रह रहा है।

दस्तावेज अपडेट रखें – जमीन का नाम, रजिस्ट्रेशन, रिकॉर्ड्स आदि को समय-समय पर जांचते रहें।

किराएदार से रेंट एग्रीमेंट कराएं –

बिना एग्रीमेंट किसी को रहने न दें।

कब्जाधारी को नोटिस भेजें –

अगर कोई व्यक्ति बिना अधिकार जमीन पर रह रहा है।

कानूनी कार्रवाई करें –

कब्जा ज्यादा समय से है तो तुरंत कोर्ट में केस करें।

अब सिर्फ कागजों में नाम होना काफी नहीं

सुप्रीम कोर्ट के इस नए फैसले ने यह साफ कर दिया है कि अब केवल रजिस्ट्री में नाम होने से आप संपत्ति के मालिक नहीं माने जाएंगे। अगर आपने अपनी प्रॉपर्टी की देखभाल नहीं की, और कोई दूसरा व्यक्ति 12 साल से वहां रह रहा है, तो वो भी मालिक बनने का दावा कर सकता है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3238/feed/ 67