Business – Dastak Khabarnaama https://dastakkhabarnaama.com Sun, 28 Sep 2025 08:07:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 https://dastakkhabarnaama.com/wp-content/uploads/2015/12/cropped-logo-flat-one-32x32.png Business – Dastak Khabarnaama https://dastakkhabarnaama.com 32 32 मृत्यु के बाद अब 15 दिनों में मिलेगा पैसा https://dastakkhabarnaama.com/3362/ https://dastakkhabarnaama.com/3362/#comments Sun, 28 Sep 2025 08:07:28 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3362 सूत्र:-  बैंक खाताधारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को क्लेम सेटलमेंट के लिए अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। रिजर्व बैंक ने दो दिन पूर्व यानी शुक्रवार को बैंकों को मृतक ग्राहकों के खातों और लाकर से जुड़े क्लेम का निपटन 15 दिनों की समय सीमा में करने का निर्देश दिया है। यदि बैंक इस समय सीमा का पालन नहीं करते है तो नॉमिनी या कानूनी उतराधिकारी को देरी के लिए हर्जाना भी देना होगा। आरबीआई ने कहा कि यह व्यवस्था 31 मार्च 2026 तक हर हाल में लागू हो जानी चाहिए। इसका लक्ष्य बैंकों के बीच चल रहे तरीकों को खत्म कर ग्राहक सेवा की गुणवत्ता में सुधार करना है, जिससे नॉमिनी के प्रक्रिया आसान हो सके। ]]> https://dastakkhabarnaama.com/3362/feed/ 1 जालंधर में बाढ़ का कोई खतरा नहीं, डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की https://dastakkhabarnaama.com/3350/ https://dastakkhabarnaama.com/3350/#comments Sun, 31 Aug 2025 17:58:42 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3350 जालंधर :-उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने रविवार को लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही बाढ़ की झूठी खबरों से घबराने की अपील नहीं की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अभी तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।

जालंधर छावनी क्षेत्र में बाढ़ से संबंधित अफवाहों के बारे में बताते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है, जो अब तक पूरी तरह नियंत्रण में है।

उन्होंने आगे कहा कि जलग्रहण क्षेत्र में रात भर हुई बारिश के कारण चिट्टी बेईं में जल स्तर बढ़ गया है, जिससे कुछ निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत तरीके से बाढ़ के पानी के रूप में चित्रित किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है तथा आवश्यक राहत केन्द्र स्थापित करने के अलावा आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी कर ली गई है।उन्होंने बताया कि बाढ़ से संबंधित किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 0181-2224417 स्थापित किया गया है।इसके अलावा राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष नम्बर 0181-2240064 भी कार्यरत है।

लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों का शिकार न होने की अपील करते हुए डॉ. अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन लोगों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3350/feed/ 1
तरनदीप सन्नी का तंज -कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को बयानबाज़ी के अलावा कोई काम नहीं” https://dastakkhabarnaama.com/3339/ https://dastakkhabarnaama.com/3339/#comments Sun, 31 Aug 2025 12:08:42 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3339  

जालंधर :- दोआबा मीडिया प्रभारी तरनदीप सिंह ने कहा कि पंजाब में आई हालिया बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहले ही दिन से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में राहत कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत कैंप लगाए गए हैं, जहाँ लोगों तक समय पर राशन, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक सामग्री पहुँचाई जा रही है। पशुओं के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं और भूखे पशुओं को चारे की व्यवस्था करवा कर पहुँचाई जा रही है। बाढ़ नियंत्रण हेतु नदियों और नालों के किनारों पर मजबूत प्रबंध किए जा रहे हैं। मंत्रीगण, विधायक और पार्टी के वॉलंटियर स्वयं ज़मीनी स्तर पर पहुँचकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। साथ ही प्रशासन को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रभावित परिवार को सहायता से वंचित न रखा जाए।

तरनदीप सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का स्पष्ट वादा है कि हर प्रभावित परिवार की मदद की जाएगी और पुनर्वास कार्य पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समय पर पूरे किए जाएंगे।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3339/feed/ 2
अब पासपोर्ट की तरह रजिस्ट्री भी होगी तत्काल, खर्चने होंगे इतने रुपए.. https://dastakkhabarnaama.com/3333/ https://dastakkhabarnaama.com/3333/#respond Tue, 26 Aug 2025 04:23:06 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3333 जालंधर:-  पंजाब सरकार द्वारा इजी रजिस्ट्रेशन के तहत इसमें एक ओर सुविधा जोड़ने जा रही है जिसमें पासपोर्ट की तरह अब लोग तत्काल रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। ये सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको 10 हजार रुपए की तत्काल फीस देनी होगी जिससे आप एक ही दिन में रजिस्ट्री अपने नाम करवा सकते है।

सरकार द्वारा इजी रजिस्ट्रेशन में जोड़ी जा रही ये सुविधा इंप्लीमेंट हो जाति है तो आपको 500 रुपए देने पर अपॉइंटमेंट मिल जाएगी। पंजाब सरकार द्वारा इस सुविधा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में फ्लेक्स बोर्ड लगाने की तैयारी की जा रही है।

 दावा हुआ हवा, लोगों को दिया 10 हजार का एस्ट्रा बोझ।

दरअसल पंजाब सरकार ने इजी रजिस्ट्रेशन लागू करते वक्त दावा किया था इसके तहत लोगों के पैसे तो बचेंगे और साथ ही 25 मिनट में काम होने के साथ एक दिन ही दिन में पूरी प्रक्रिया हो जाएगी। शुरुआती दिनों में कुछ लोगों ने इसका फायदा तो उठाया परन्तु अब सरकार द्वारा लोगों को तत्काल सुविधा देने के नाम पर रुपए 10 हजार का एस्ट्रा बोझ डालने की तैयारी कर दी है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3333/feed/ 0
प्रेस कॉन्फ्रेंस – मंत्री मोहिंदर भगत की फिसली जुबान मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह लिया प्रकाश सिंह बादल का नाम https://dastakkhabarnaama.com/3320/ https://dastakkhabarnaama.com/3320/#comments Sun, 24 Aug 2025 11:07:51 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3320 जालंधर – आज आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत, विधायक एवं अन्य सदस्यों द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने के लिए स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई जिसमें पंजाब के 8 लाख राशन कार्ड को लेकर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब मे भाजपा का कोई आधार नहीं है जिसके चलते केंद्र सरकार पंजाब के गरीबों के साथ धक्का कर रही है जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश नहीं करेगी।

मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार एक्जिस्ट ही नहीं करती है तो भाजपा पर चर्चा करना समय की बर्बादी है।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उनकी जुबान ही फिसल गई और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की जगह उन्होंने अकाली दल के पूर्व मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का नाम ले दिया हालांकि उन्होंने इसे तुरंत सही करके भगवंत सिंह मान का नाम ले लिया।

इससे प्रतीत होता है कि तन से तो वह आम आदमी पार्टी के है परन्तु मन में अकाली बसे हुए है। 

वीडियो में देखे कैसे फिसली उनकी जुबा

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3320/feed/ 1
कैट वासियों के लिए खुशखबरी – दिल्ली कटरा वंदे भारत ट्रेन को मिला जालंधर कैट में स्टॉपेज https://dastakkhabarnaama.com/3313/ https://dastakkhabarnaama.com/3313/#respond Fri, 22 Aug 2025 02:53:36 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3313 जालंधर (सूत्र) :- यात्रियों को राहत देते हुए फिरोजपुर मंडल ने दिल्ली से कटड़ा को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर कैट स्टेशन पर स्टॉपेज देने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा वीरवार को इसके ऑर्डर जारी किए है परंतु इस ऑर्डर में अभी तारीख का कोई जिक्र नहीं है कि ट्रेन किस तारीख से रुकेगी। 

आपको बता दे कि इस ट्रेन के स्टॉपेज के लिए पूर्व संसद सुशील रिंकू द्वारा भरपूर प्रयास किए गए थे। ट्रेन को कैट स्टेशन पर स्टॉपेज मिलने बहुत से लोगों को फायदा मिलेगा क्योंकि शताब्दी जैसी ट्रेनों में लोगों को अक्सर रिजर्वेशन ना मिलने से दिक्कत का सामना करना पड़ता था।

वंदे भारत ट्रेन को कैंट में स्टॉपेज मिलने से होशियारपुर, नकोदर के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

रेलवे के शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 22439 (नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस) अब जालंधर कैंट स्टेशन पर सुबह 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.06 बजे रवाना होगी।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3313/feed/ 0
इस बैंक ने 50 से घटा कर 15 हजार मिनिमम बैलेंस https://dastakkhabarnaama.com/3307/ https://dastakkhabarnaama.com/3307/#comments Sat, 16 Aug 2025 11:17:07 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3307 सौजन्य :- आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से सोमवार को मिनिमम बैलेंस 50 हजार तक करने की खबर आई थी जिसपर बैंक के ग्राहकों की खूब प्रतिक्रिया आने लगी जिसके चलते 50 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस का फैसला वापिस ले लिया गया है।

बैंक ने अब मिनिमम मंथली सेविंग अकाउंट में एवरेज बैलेंस को घटा कर 15 हजार कर दिया है। अर्ध शहरी इलाकों में इसे घटा कर 7500 रुपए और ग्रामीण इलाकों के लिए 2500 रुपए कर दिया गया है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3307/feed/ 1
अक्टूबर महीने की इस तारीख से अब कुछ घंटों में क्लियर होने लगेंगे चेक https://dastakkhabarnaama.com/3304/ https://dastakkhabarnaama.com/3304/#respond Sat, 16 Aug 2025 10:57:33 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3304 सौजन्य :– आरबीआई नया चेक क्लियरिंग सिस्टम ला रहा है जिसे आरबीआई ने 4 अक्टूबर को लागू करने की घोषणा की है।

इसके तहत अब चेक कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएंगे। अभी तक चेक को क्लियर होने में दो वर्किंग डेज लगते है। यह बदलाव दो चरणों में लागू किया जाएगा।

पहला फेज 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और 2 जनवरी 2025 तक चलेगा । दूसरा फेज 3 फरवरी 2026 से लागू होगा।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3304/feed/ 0
सुप्रीम कोर्ट की रोक अब दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर नहीं लगेगा कोई जुर्माना https://dastakkhabarnaama.com/3296/ https://dastakkhabarnaama.com/3296/#respond Fri, 15 Aug 2025 11:37:12 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3296 नई दिल्ली (सूत्र ) :-  दिल्ली सरकार द्वारा 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों दिल्ली – इनसीआर की सड़को पर  चलने से रोक पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में बीते मंगलवार सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजरिया की बेंच ने गाड़ी मालिकों को बड़ी राहत दी है।

कोर्ट ने कहा कि अगली सवाई तक इन गाड़ियों के खिलाफ कोई सख्त कारवाही ना की जाए, ना ही इन्हें जप्त किया जाए और न ही इनके मालिकों को कोई जुर्माना लगाया जाए।

सीजेआई बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजरिया की बेंच ने केंद्र सरकार से चार हफ्ते मे जवाब मांगा है।

दअरसल शीर्ष कोर्ट 29 अक्टूबर 2018 के अपने आदेश को वापिस लेने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था। उस आदेश में कोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश को सही ठहराया था जिसपर 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को सड़को पर चलने से रोकने को कहा गया था। दिल्ली सरकार ने इस पर समीक्षा की जरूरत बताते हुए फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3296/feed/ 0
एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू बने जर्नलिस्ट्स प्रेस एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) के कानूनी सलाहकार https://dastakkhabarnaama.com/3291/ https://dastakkhabarnaama.com/3291/#comments Mon, 14 Jul 2025 02:28:52 +0000 https://dastakkhabarnaama.com/?p=3291 जालंधर :-  पंजाब के पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था जर्नलिस्ट्स प्रेस एसोसिएशन (रजि.) जो हमेशा सच्चाई और न्याय के लिए खड़ी रहती है के द्वारा एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

 आपको बता दें कि एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू को आरटीआई विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। उन्हें सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पत्रकार प्रेस एसोसिएशन रजिस्टर के वरिष्ठ अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह, चेयरमैन कुलप्रीत सिंह एकम, अध्यक्ष राज कुमार सूरी आदि उपस्थित थे।

एडवोकेट हरमिंदर सिंह संधू ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे तथा देश भर में अपनी टीम का प्रचार करते हुए विस्तार करेंगे।  संगठन के वरिष्ठ अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संगठन बड़े कार्य करेगा और इस संगठन से जुड़े 150 से अधिक पत्रकारों को एक छत के नीचे लाकर समारोह आयोजित किया जाएगा।

संस्था के चेयरमैन कुलप्रीत सिंह (एकम) ने कहा कि अगर कोई भी पीड़ित परिवार हमारी संस्था में आता है तो हमारी संस्था उसे मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी।

संस्था के अध्यक्ष राजकुमार सूरी ने एक नंबर जारी करते हुए कहा कि अगर कोई संस्था से जुड़ना चाहता है तो वह इस नंबर 7447610001 पर संपर्क कर सकता है।

]]>
https://dastakkhabarnaama.com/3291/feed/ 49